नई दिल्ली, जनवरी 24 -- आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स जान बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं और इससे जुड़ा एक Reddit पोस्ट इन दिनों वायरल हो रहा है। कई पशु चिकित्सकों ने जांच के बाद एक पालतू कुत्ते के बचने की संभावना केवल 5 प्रतिशत बताई थी लेकिन AI टूल की मदद से उसकी जान बचाई गई। गंभीर रोग से पीड़ित कुत्ते के बचने का पूरा वाकया आपको विस्तार से बताते हैं। Reddit पोस्ट के मुताबिक, Dude नाम का कुत्ता कुछ दिनों के अंदर गंभीर रूप से बीमार हो गया और उसकी हालत तेजी से खराब हो रही थी। कुत्ते का मालिक उसे सरकारी और प्राइवेट दोनों तक के वेटरनरी हॉस्पिटल्स में लेकर गया, जहां जांच के बाद गंभीर परिणाम सामने आए। डॉक्टरों ने पाया कि उसे क्रोनिक किडनी फेल्योर का सामना करना पड़ रहा है और उसके बचने की संभावना केवल 5 प्रतिशत है। यह भी पढ़ें- भारत में ऑफर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.