उत्तरकाशी, अप्रैल 30 -- Chardham Yatra 2025: विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 11 बजकर 55 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र शुभ योग पर ग्रीष्म काल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ विधिवत खोल दिए गए हैं। इससे पहले गंगोत्री धाम के कपाट भी दर्शनार्थ खोले जा चुके हैं। आज से ग्रीष्मकाल में छह माह तक मां यमुना दर्शन यमुनोत्री धाम में होंगे।अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर बुधवार को सुबह 8:38 बजे मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ से शनिदेव की डोली की अगुवाई में मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान यमुनोत्री धाम क्षेत्र में पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज एवं मां यमुना के जयकारों से गुंजायमान रहा। खरसाली से सुबह रवाना हुई मां यमुना की डोली करीब साढ़े 10 बजे यमुनोत्री धाम पहु...