पटना, नवम्बर 14 -- Chanpatia Assembly Seat Result LIVE 2025: पश्चिम चंपारण की चनपटिया विधानसभा सीट बिहार की 243 सीटों में से एक अहम सीट मानी जाती है। इस सीट पर आज सुबह 8 बजे से मतणगना शुरू होगी। यह सामान्य श्रेणी की सीट है। चनपटिया विधानसभा सीट एनडीए में भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई है। इस सीट से बीजेपी ने अपने दिग्गज नेता उमाकांत सिंह को मैदान में उतारा है। उमाकांत सिंह मौजूदा विधायक भी हैं। कांग्रेस ने इस सीट पर अभिषेक रंजन को टिकट थमाया है तो वहीं जन सुराज पार्टी से मनीष कश्यप भी मैदान में हैं। मनीष कश्यप मशहूर यूट्यूबर रहे हैं। मनीष कश्यप ने पहले बीजेपी की सदस्यता ली थी लेकिन बाद में वो भाजपा छोड़ कर जनसुराज में शामिल हो गए थे। साल 2020 से पहले भी यह सीट बीजेपी के पास ही थी। साल 2020 में इस सीट पर हुए चुनाव में उमाकांत सिंह को कु...