नई दिल्ली, फरवरी 22 -- Chandra Grahan Lunar Eclipse 2026 : 3 मार्च 2026 को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा। भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 48 मिनट पर समाप्त होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से करीब 9 घंटे पहले लग जाता है, यानी 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से सूतक प्रभावी माना जाएगा। चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका धार्मिक असर भी मान्य रहेगा। ज्योतिष के मुताबिक, ग्रहण का प्रभाव सिर्फ उसी दिन नहीं बल्कि उसके बाद कई दिनों तक देखने को मिलता है। इस बार ग्रहण सिंह राशि में लगने के कारण कुछ राशियों पर इसका असर ज्यादा रहेगा, जबकि कुछ के लिए यह बदलाव नए मौके लेकर आ सकता है। ...