नई दिल्ली, मार्च 3 -- Chandra Grahan 2025 Lunar eclipse, चंद्र ग्रहण होली पर: इस महीने होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। 14 मार्च को आसमान में लाल रंग का चांद दिखाई देगा, जिसे ब्लड मून भी कहा जाता है। ज्योतिषाचार्य अशोक पांडेय के अनुसार, यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो लगभग तीन साल बाद हो रहा है। इसके पहले ऐसा 2022 में हुआ था, जब आसमान में लाल रंग की छाया में चंद्रमा का अनोखा दीदार करने को मिला था। यह उस खगोलीय घटना के चलते होता है, जब पूर्णिमा का चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में होते हैं। इस दौरान चंद्रमा रंग बदलते हुए पृथ्वी की छाया में चला जाता है। इसे ब्लड मून कहा जाता है। यह भी पढ़ें- 2025 में होली कब है? जानें डेट, व पूजा विधिक्या भारत पर रहेगा ग्रहण का प्रभाव? इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च के दिन सुबह 9 बजक...