नई दिल्ली, अगस्त 30 -- Chandra Grahan Lunar Eclipse 2025 In India : चंद्र ग्रहण का ज्योतिष, धार्मिक के साथ ही वैज्ञानिक महत्व भी होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण राहु-केतु की वजह से लगता है। राहु और केतु को छाया ग्रह कहा जाता है। इन दोनों ग्रहों को सांप की भांति माना गया है, जिनके डसने पर ग्रहण लगता है। वहीं, कुछ मान्यताएं हैं कि जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं तब चंद्र ग्रहण लगता है। इसके अलावा वैज्ञानिक दृष्टि से जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक सीधी रेखा में आ जाते हैं, तो इस दौरान सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पड़ता है, लेकिन चंद्रमा पर नहीं पड़ता है। इस घटना को ही चंद्र ग्रहण कहते हैं। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा- साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भाद्रपद महीने की पूर्णिमा पर लगने जा रहा है। भाद्रप...