नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- Chandra Grahan 2025 Lunar eclipse, आज इतने बजे से शुरू होगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण: साल 2025 में चंद्र ग्रहण के साथ पितृ पक्ष की शुरुआत हो रही है। इस बार सात सितंबर को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस ग्रहण का असर भारत पर भी रहने वाला है। यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। जहां-जहां ग्रहण दिखाई देगा, वहां ग्रहण का सूतक काल भी रहेगा। चंद्र ग्रहण रविवार रात्रि 9:58 मिनट से शुरू हो जाएगा। ग्रहण का समापन देर रात 1:26 बजे तक होगा। इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान होगा।9 घंटे पहले ही लग जाएगा सूतक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण की शुरुआत से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। इसलिए 7 सितंबर को दोपहर 12:57 बजे से सूतक काल शुरू हो जाएगा, जिसका समापन 01:26 ए एम तक होगा। बच्चों, बृद्धों और अ...