नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- Chandra grahan kab lagega: आज रात को चंद्र ग्रहण लग रहा है, इसका सूतक दोपहर यानी ग्रहण से 9 घंटे पूर्व शुरू हो जाएगा। अब कल श्राद्ध भी हैं और भाद्रपद पूर्णिमा भी। ऐसे में स्नान और दान सुबह कर लें। भाद्रपद पूर्णिमा से जुड़े धर्म-कर्म सूतक शुरू होने से पहले करना चाहिए। चंद्रग्रहण के सूतक के पहले ही तर्पण और श्राद्ध के कार्य हो जाएं। आपको बता दें कि पितृ पक्ष रविवार से शुरू हो जाएंगे, जो 21 सितंबर तक चलेंगे। 7 को चंद्र ग्रहण के सूतक के चलते पूर्णिमा का श्राद्ध 12:57 से पूर्व करना जरूरी है। क्योंकि 12:57 से ग्रहण के सूतक प्रारम्भ हो जायेंगे। यहां जानें ग्रहण से जुड़ी हर बातसूतक से पहले ही कर लें दान का संकल्प दान-पुण्य की सामग्री सूतक काल के पूर्व ही व्यवस्थित करके दान का संकल्प लेना चाहिए। मोक्ष के बाद पवित्र जल में स...