नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास के साथ अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना करती हैं। करवाचौथ पर सबसे खास है महिलाओं का सोलह शृंगार। पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं करवा चौथ का व्रत करती। यह हमारी प्राचीन परंपरा है जिसका सभी को पालन करना चाहिए। अगर आप बिहार में हैं और चांद का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि इस साल चांद के लिए थोड़ा ज्यादा इंतजार करना होगा। चांद दर्शन के लिए महिलाएं पहले चांद को अर्घ्य देती हैं और फिर पूजा करती है। इसके बाद व्रत का पारण होता है। करवा चौथ का व्रत निर्जला रखा जाता है और सुबह सरगी खाते हैं। शाम के समय चंद्रमा निकलने से पहले, करवा माता की पूजा की जाती है। महिलाएं करवा, दीपक, मिठाई और पूजा की थाली से पूजा करती हैं। बिहार के इन शहरों में कब निकलेगा चांद पटना में चांद रात 7:56 पर निकल जाएगा,...