नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Champaran Region Election Result: चंपारण क्षेत्र में महागठबंधन का लगभग सूपड़ा ही साफ हो गया। पश्चिमी चंपारण में 9 सीटों में से 8 सीटें एनडीए ने जीत लीं। वहीं महागठबंधन से कांग्रेस के सुरेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू के धीरेंद्र प्रताप सिंह को हराकर वाल्मीकिनगर सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं पूर्वी चंपारण की 12 में से 11 सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की। पिछली बार की तुलना में एनडीए ने दो और सीटें जीत लीं। आरजेडी की सिर्फ ढाका सीट ही मिल पाई, वह भी आरजेडी के उम्मीदवार 200 वोटों से ही जीत पाए। इस तरह 21 सीटों में से 19 पर एनडीए का कब्जा हो गया है। 5.30 बजे - Champaran Chunav Result 2025- चनपटिया से मनीष कश्यप चुनाव हार गए हैं। हालांकि उन्होंने 35 हजार वोट हासिल किए। वह प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से उम्मीदवार थे। वहीं वाल्म...