नई दिल्ली, फरवरी 20 -- चैती छठ, जिसे छठ पूजा का वसंतकालीन रूप भी कहा जाता है, सनातन धर्म में सूर्य देव और छठी मईया को समर्पित सबसे पवित्र व्रतों में से एक है। यह पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल में मनाया जाता है। चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मुख्य अर्घ्य दिया जाता है। 2026 में चैती छठ पूजा 22 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगी। यह चार दिनों का त्योहार है, जिसमें नहाय-खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक की विधि बहुत महत्वपूर्ण होती है। आइए जानते हैं इसकी पूरी तिथियां, महत्व और विधि।चैती छठ 2026 की तिथियां और मुहूर्त हिंदू पंचांग के अनुसार, चैती छठ 2026 की मुख्य तिथियां इस प्रकार हैं:नहाय-खाय (पहला दिन): 22 मार्च 2026, रविवारखरना पूजा (दूसरा दिन): 23 मार्च 2026, सोमवारसंध्या अर्घ्य (तीसरा दिन): 24 मार्च 2026, मंगल...