नई दिल्ली, मार्च 12 -- CGPSC PCS Prelims Result : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2024 (पीसीएस) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें 3737 अभ्यर्थियों को पास घोषित किया गया है। परीक्षार्थी psc.cg.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी 2025 को सुबह 10 से 12 और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक दो पालियों में हुई थी। सुबह जनरल स्टडीज और दोपहर में एप्टीट्यूड टेस्ट की परीक्षा हुई थी। सीजी पीसीएस मुख्य परीक्षा 26, 27, 28 और 29 जून 2025 निर्धारित की गई है। सीजी पीसीएस 2024 के जरिए डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और आबकारी सब इंस्पेक्टर समेत 17 सेवाओं के 246 पदों पर भर्ती होगी। इस बार सर्वाधिक पद आबकारी सब इंस्पेक्टर के हैं। आबकारी एसआई के 90 पद हैं। डिप्टी कलेक्टर के 7 पद हैं। डीएसपी के लिए 21 पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.