नई दिल्ली, फरवरी 13 -- CBSE CTET Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CBSE CTET)  के लिए परिणाम का इंतजार किया जा रहा है। परिणाम जारी होने बाद आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर  चेक किया जा सकेगा। आपको बता दें, अभी तक आधिकारिक रूप से रिजल्ट से जुड़ी तारीख और समय जारी नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है पेपर 1 और 2 के लिए CTET जनवरी का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर फरवरी 2024 के अंत तक जारी किया जाएगा। यानी रिजल्ट 25 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक जारी हो सकते हैं। सीबीएसई ने 21 जनवरी, 2024 को सीटीईटी आयोजित किया था। जिसमें लगभग 84 प्रतिशत आवेदक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं। सीबीएसई सीटेट के लिए प्रोविजनल आंसर की 7 फरवरी को जारी की गई थी। अब दर्ज किए गए ऑब्जेक्शन पर समीक्षा ...