नई दिल्ली, जनवरी 21 -- CBSE Class 12 Chemistry Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं। साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए 'केमिस्ट्री' अक्सर एक मुश्किल विषय माना जाता है। इस विषय में रासायनिक समीकरणों, कठिन फॉर्मूलों और थ्योरी को याद रखना काफी कठिन होता है। छात्रों की इसी चिंता को दूर करने के लिए शिक्षा विशेषज्ञों ने कुछ बेहतरीन टिप्स और ट्रिक्स साझा किए हैं, जो परीक्षा में बेहतर मार्क्स दिलाने में मददगार साबित होंगे। केमिस्ट्री केवल रटने का विषय नहीं है, बल्कि यह सिद्धांतों को समझने का विषय है। यदि प्लानिंग से तैयारी की जाए, तो इसमें 95% से अधिक अंक आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं।तैयारी के तीन मुख्य स्तंभ केमिस्ट्री के सिलेबस को मुख्य रूप से तीन पार्ट में बांटा गया है, और विशेषज्ञों ने...