नई दिल्ली, फरवरी 14 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में छात्रों के लिए अंक सत्यापन (मार्क वेरिफिकेशन) कराने की सुविधा बंद हो जाएगी। दरअसल, बोर्ड इस बार 12वीं के छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 'ऑन स्क्रीन मार्किंग' के साथ पूरी तरह डिजिटल तरीके से कराने जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इसके बाद अंकों के सत्यापन की जरूरत नहीं रहेगी। शुक्रवार को सीबीएसई अधिकारियों ने संबद्ध स्कूलों के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के लिए आयोजित एक कार्यशाला में यह जानकारी दी। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि 2026 में 12वीं की परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में ऑन स्क्रीन मार्किंग की जाएगी। डिजिटल मूल्यांकन की इस प्रक्रिया के बाद अंकों की गिनती में किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.