नई दिल्ली, फरवरी 13 -- परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के ढेर, ढुलाई और महीनों तक चलने वाली जांच प्रक्रिया अब धीरे धीरे इतिहास बनने जा रही है। सीबीएसई के बाद Punjab में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब शिक्षक छात्रों की कॉपियां हाथ से नहीं, बल्कि कंप्यूटर स्क्रीन पर जांचेंगे। इससे न केवल समय बचेगा बल्कि मूल्यांकन प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित भी होगी।क्या है नया On Screen Marking (OSM) सिस्टम राज्य में ऑन स्क्रीन मार्किंग यानी OSM सिस्टम लागू किया जा रहा है, जिसके तहत उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन करके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद परीक्षक इन्हें ऑनलाइन लॉगिन के जरिए देखेंगे और स्क्रीन पर ही अंक देंगे। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य मूल्यांकन को तेज, सटीक और तकनीक आधारित बनाना है।शिक्...