प्रमुख संवाददाता, फरवरी 11 -- देश के प्रमुख मैनेजमेंट संस्थानों में से एक एक्सएलआरआई के जमशेदपुर और दिल्ली-एनसीआर कैंपस के विद्यार्थियों पर एक बार फिर प्लेसमेंट ड्राइव में रुपयों की बारिश हुई है। संस्थान के छात्रों को 1.10 करोड़ रुपये का सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय वार्षिक पैकेज मिला है। यह अबतक का सबसे ज्यादा पैकेज है। इससे पहले पिछले साल 1.01 करोड़ सालाना पैकेज मिला था। प्लेसमेंट ड्राइव में शैक्षणिक सत्र 2024-26 के पीजीडीएम (बीएम) और पीजीडीएम (एचआरएम) बैच के छात्र शामिल हुए। वैश्विक बाजार की चुनौतियों के बावजूद संस्थान ने अपनी साख बरकरार रखते हुए शत-प्रतिशत प्लेसमेंट का लक्ष्य हासिल किया है। इस वर्ष प्लेसमेंट प्रक्रिया में 145 प्रमुख वैश्विक और घरेलू कंपनियों ने नौकरी के प्रस्ताव दिए। बैच का औसत वेतन 31.40 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा, जबकि औसत ...