नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- चाइनीज इलेक्ट्रिक कार निर्माता BYD ने 2025 में भारतीय EV मार्केट में बड़ी छलांग लगाई है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप मॉडल Sealion 7 की दमदार बिक्री के चलते देश में टॉप-5 EV मेकर की लिस्ट में जगह बना ली है। 2025 में कंपनी की सेल्स लगभग 80% बढ़ी हैं, जो प्रीमियम EV सेगमेंट के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है। Sealion 7 ने संभाली BYD की कमान सितंबर 2025 में BYD ने 10,000+ कम्यूलेटिव डिलिवरी का आंकड़ा पार कर लिया। FY2026 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर 2025) में कंपनी ने 2,975 यूनिट्स डिलिवर कीं, जो साल-दर-साल 123% YoY ग्रोथ है। इसी दौरान असली स्टार बनकर Sealion 7 सामने आई है। ये एक बड़ी इलेक्ट्रिक SUV है, जिसकी भारी डिमांड ने ब्रांड को एक नए लेवल पर पहुंचा दिया। H1 2025 में Sealion 7 की बिक्री 1,232 यूनिट्स तक पहुंच गई। प्र...