नई दिल्ली, जून 6 -- Ketu- Mercury Conjunction in Leo: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। अगस्त महीने में बुद्धि, व्यापार व तर्क के कारक बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि में मायावी ग्रह केतु पहले से विराजमान हैं, जिससे सिंह राशि में केतु-बुध की युति बनेगी। सालों बाद बनने जा रही केतु-बुध की युति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन सिंह समेत तीन राशियों को बुध-केतु की युति का फायदा मिलेगा। जानें केतु-बुध की युति से किन राशियों को होगा लाभ- 1. सिंह राशि- सिंह राशि वालों को बुध-केतु की युति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। करियर के लिहाज...