नई दिल्ली, मार्च 20 -- Budh Ast 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध की चाल व स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। बुध इस समय मीन राशि में अस्त में हैं। बुध 18 मार्च 2025 को शाम 07:20 बजे अस्त हुए थे और 08 अप्रैल 2025, मंगलवार को सुबह 05:04 बजे उदित होंगे। बुध करीब 21 दिन अस्त अवस्था में रहेंगे। बुध ग्रह नौकरी, व्यापार, वाणी, संचार और कौशल के कारक माने गए हैं। बुध के अस्त होने से कुछ राशियों को फायदा होगा। इन राशि वालों को बुध कृपा से नौकरी, व्यापार व रिश्तों में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानें मीन राशि में अस्त बुध किन राशियों को दिलाएंगे लाभ- 1. वृषभ राशि- बुध वृषभ राशि के 11वें भाव में अस्त हुए हैं और इस राशि के पांचवें और दूसरे भाव के स्वामी हैं। बुध कृपा से वृषभ राशि वालों को मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। नौकर...