निज संवाददाता, मार्च 22 -- मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमयूटी) अब बीटेक छात्रों को माइनर कोर्स पढ़ने का अवसर देगा, जिससे उन्हें बेहतर प्लेसमेंट और उच्च वेतन का लाभ मिलेगा। यह कोर्स बीटेक के मूल पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं होगा, बल्कि इसे अलग से डिग्री के रूप में प्रदान किया जाएगा। इस नई पहल से छात्रों को एक साथ दो डिग्री प्राप्त करने का मौका मिलेगा और उनका करियर और व्यापक हो जाएगा। हाल ही में विश्वविद्यालय में 76 नए शिक्षकों की नियुक्ति हुई है, जिससे शिक्षकों की कमी की समस्या समाप्त हो गई है। अब माइनर कोर्स को लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सभी विभागाध्यक्षों को उद्योग की जरूरतों के अनुसार कोर्स तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे छात्रों को बाजार के अनुरूप ज्ञान मिल सके। बीटेक पाठ्यक्रम के 160 क्रेडिट के अलाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.