नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- BSSC CGL 4 Vacancy 2025 , BSSC office attendant recruitment 2025 : बिहार कर्मचारी चयन आयोग की बीएसएससी सीजीएल -4 भर्ती और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 की वैकेंसी की संख्या में एक बार फिर बंपर इजाफा किया गया है। अब बिहार सीजीएल 4 बहाली के तहत 1541 पदों की बजाय 1883 पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (एएसओ) की वैकेंसी की संख्या 1064 से बढ़ाकर 1406 कर दिया गया है। यानी 342 वैकेंसी बढ़ा दी गई हैं। वहीं ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 में पहले जहां 4388 पदों पर भर्ती होनी थी, वहां अब 5131 पदों पर भर्ती होगी। आयोग को ऑफिस अटेंडेंट भर्ती को लेकर 9 और विभागों से कुल 726 पदों के लिए अधियाचनाएं मिली थीं। अन्य पदों के संशोधन और 726 नए पद जोड़ने जाने के बाद अब इस भर्ती में कुल 5131 वैकेंसी भरी जाएंगी। ऑफिस अटेंडेंट ...