पटना, जनवरी 6 -- बिहार के पूर्व डीजीपी आलोक राज ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। 5 दिन पहले ही उन्होने बीएसएससी के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होने अपना त्याग पत्र सामान्य प्रशासन विभाग को सौंप दिया है। इस्तीफे की वजह निजी कारण बताए जा रहे हैं। आलोक राज 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं। वे 31 दिसंबर 2025 को बिहार सरकार की सेवा से रिटायर हुए थे। उसी दिन नीतीश सरकार ने उन्हें BSSC के चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद 1 जनवरी 2026 से उन्होंने औपचारिक रूप से आयोग के चेयरमैन के तौर पर कार्यभार संभाला था। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, उन्हें अगले पांच वर्षों तक या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक इस पद पर बने रहना था, लेकिन 5 दिन बाद यानी आज मंगलवार को उन्होने इस्तीफा दे दिया। बिह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.