गाजियाबाद, अक्टूबर 24 -- बहुजन समाज पार्टी की गाजियाबाद जिला यूनिट ने पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेन्द्र मोहित को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने व लगातार अनुशासनहीनता अपनाने के कारण बसपा से निष्कासित कर दिया है। इस बारे में BSP के गाजियाबाद जिला अध्यक्ष मनोज कुमार जाटव ने एक प्रेसनोट जारी करते हुए जानकारी दी। जाटव ने बताया कि यह कार्रवाई करने से पहले नरेन्द्र मोहित को कई बार चेतावनी देते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों व अनुशासनहीनता ना करने के लिए भी कहा गया था, लेकिन इसके बावजूद उनकी गतिविधियों व कार्यशैली आदि में कोई सुधार नहीं आया। जिसके बाद यह एक्शन लिया गया। आगे जाटव ने कहा कि इसी वजह से पार्टी व मूवमेन्ट हित में शुक्रवार को नरेन्द्र मोहित को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। बता दें कि इससे दो दिन पहले ही नरेन्द्र मोहित को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.