अहमदाबाद, अगस्त 24 -- सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास 15 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा है। बीएसएफ ने बताया कि इन पाकिस्तानी मछुआरों के पास से इंजन से चलने वाली देसी नौका जब्त की गई है। बीएसएफ ने बताया कि राज्य के कच्छ क्षेत्र में कोरी क्रीक पर स्थित सीमा चौकी के निकट एक अज्ञात नाव मिलने की गुप्त सूचना मिलने के बाद शनिवार को तलाशी अभियान चलाया गया। बीएसएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने के बाद आस-पास के इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया और इस दौरान 15 पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया गया साथ ही एक नौका जब्त की गई। बीएसएफ ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी मछुआरे पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सुजावल जिले के रहने वाले हैं और बीएसएफ की 68वीं बटालियन की सीमा चौकी के आम क्षेत्र में पाए गए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.