नई दिल्ली, जून 24 -- BSEB Super 50 IIT JEE, NEET Free Coaching: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से Engineering (JEE) तथा Medical (NEET) प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित फ्री आवासीय कोचिंग BSEB Super 50 की खाली सीटों पर एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। अगर आप भी मुफ्त में मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आपके पास आवेदन करने का सुनहरा मौका है। उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो 23 जून 2025 से लेकर 1 जुलाई 2025 तक उपलब्ध रहेगी। आईआईटी जेईई और नीट के लिए मुफ्त आवासीय और गैर आवासीय फ्री कोचिंग का लाभ उठाने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर अपने आवेदन कर सकते हैं। दो वर्षीय आवासीय कोचिंग (2025-27) के लिए आवेदन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.