नई दिल्ली, मई 20 -- Bihar Board 12th Compartment Exam Answer Key: बीएसबीई बिहार बोर्ड ने इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 की आंसर की जारी कर दी है। आंसर की छात्रों के लिए समिति की आधिकारिक वेबसाइट objection.biharboardonline.com पर उपलब्ध है। जो छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए हैं वे आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और 21 मई 2025 तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। छात्रों के लिए आपत्ति दर्ज करने का लिंक दोपहर 4 बजे तक एक्टिव रहेगा। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 2 मई 2025 से 13 मई 2025 तक दो शिफ्टों में किया गया था। पहली शिफ्ट का आयोजन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक किया गया था। दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया गया था। प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 14 मई 2025 से 15 मई 2025 तक किया गया था। उत्तर कुंजी...