नई दिल्ली, मार्च 24 -- BSEB Bihar Board Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) कल 25 मार्च 2025 दोपहर 1:15 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इस बात की जानकारी दी है। रिजल्ट घोषित होने पर, उम्मीदवार Interresult2025.com, interbiharboard.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक का आयोजन किया गया था। इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब 13 लाख छात्र छात्राएं शामिल हुए थे। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 का आयोजन दो शिफ्टों में किया गया था। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक था। वहीं, दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया गया था।B...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.