नई दिल्ली, मई 2 -- BSE Odisha 10th result 2025 : बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ( बीएसई ), ओडिशा ने 10वीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने शुक्रवार शाम 4 बजे मैट्रिक परिणाम जारी किया। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in व orissaresults.nic.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने का लिंक उपरोक्त आधिकारिक वेबसाइट पर शाम 6 बजे से एक्टिव हो जाएगा। इस वर्ष ओडिशा 10वीं रिजल्ट का पास प्रतिशत 94.93 फीसदी रहा। परीक्षा में पंजीकृत कुल 510789 विद्यार्थियों में से 502470 ने एग्जाम दिया। इसमें से 4,84,863 पास हुए। रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी। पास होने वालों में लड़के 2,40,251 और लड़कियां 2,44,612 हैं। लड़कों का पास प्रतिशत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.