नई दिल्ली, फरवरी 23 -- ब्रज की होली रंगों, प्रेम और भक्ति का अनुपम संगम है, लेकिन जब पूरी दुनिया में होली का उत्साह थम जाता है, तब बलदेव के दाऊजी मंदिर में एक अनूठा और सबसे अलग होली उत्सव शुरू होता है - 'हुरंगा'। इस साल 5 मार्च 2026, दिन - गुरुवार को दिन में 11 बजे से 1 बजे तक दाऊजी महाराज के आंगन में खेली जाएगी। यहां रंगों की जगह प्रेम पगे पोतनों की बरसात होती है और लाठियों की जगह स्नेह भरी फटकार। यह त्योहार ब्रज की प्रसिद्ध कहावत 'देखो ये ब्रज देस निगोरा, सब जग होरी, ब्रज में होरा' को चरितार्थ करता है।दाऊजी महाराज मंदिर का इतिहास और स्थान दाऊजी मंदिर बलराम जी का प्रमुख धाम है, जो मथुरा से लगभग 25 किमी दूर बलदेव कस्बे में स्थित है। यह मंदिर ब्रज के सबसे प्राचीन और महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक है। मान्यता है कि भगवान बलराम ने यहां अपने बड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.