नई दिल्ली, फरवरी 5 -- होली का पर्व देशभर में बेहद धूमधाम और पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। लेकिन मथुरा और वृंदावन समेत पूरे ब्रज की होली का अपना खास महत्व है। यहां एक या दो दिन नहीं बल्कि 40 दिनों तक रंगोत्सव मनाया जाता है। इस दौरान सिर्फ देश का ही नहीं बल्कि दुनियाभर में यह आकर्षण का केंद्र रहता है। दुनियाभर से लोग ब्रज होली का हिस्सा बनने का सपना देखते हैं। क्योंकि इस दौरान मथुरा, वृंदावन, बरसाना और नंदगांव जैसे जगह रंगों, भक्ति और खुशियों से भर जाते हैं। लोग फूलों और रंगों से होली खेलते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं और आपसी प्रेम व आनंद का उत्सव मनाते हैं। रंगोत्सव की शुरुआतकान्हा की नगरी में इस उत्सव की शुरुआत बसंत पंचमी से होती है और यह रंग पंचमी तक चलता है। इस दौरान देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक ब्रज आते हैं। लट्ठमार होली, फूलों की ...