नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से निकाली सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक भर्ती के लिए आज 19 सितंबर आवेदन की अंतिम तिथि है। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद में मूल कोटि स्तर के सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक के 17 रिक्त पदों पर भर्ती होनी है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे फौरन bpsc.bihar.gov.in पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, भौतिकी में स्नातकोत्तर होना अनिवार्य है। चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर होगा। आयु सीमा - 21 वर्ष से 37 वर्ष। राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। लिखित परीक्षा 200 अंकों की होगी जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर- 1 जनरल स्टडीज 100 मार्क्...