नई दिल्ली, मार्च 6 -- BPSC TRE 3.0 Result : तीसरे चरण की बिहार शिक्षक भर्ती के वर्ग 11-12 के पुराने रिजल्ट को रद्द कर संशोधित परिणाम जारी किया गया है। अतिथि शिक्षकों के वेटेज मार्क्स पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद पीजीटी वर्ग के छह विषयों का नया रिजल्ट जारी किया गया है। बीपीएससी ने संशोधित परिणाम की सूचना देते हुए कहा कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए गेस्ट टीचर्स को सेवा अवधि के लिए वेटेज देते हुए वर्ग 11-12 के शिक्षा विभाग के अधीन छह विषयों और एससी एसटी कल्याण विभाग के तहत 4 विषयों कुल 10 विषयों के स्कूल शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए 26 दिसंबर 2024 को जारी रिजल्ट को रद्द करते हुए फिर से रिजल्ट जारी किया गया है। संशोधित रिजल्ट www.bpsc.bih.nic.in पर देखा जा सकता है। बीपीएससी ने कहा, 'आयोग द्वारा दिनांक 26.12.2024 को विज्ञापन संख्या 22/20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.