हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 8 -- बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के माध्यम से तृतीय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा (टीआरई-3) के आधार पर चयनित 58 हजार 857 शिक्षक 15 मई से 31 मई तक स्कूलों में योगदान देंगे। लंबे समय से इस फैसले का इंतजार कर रहे चयनित शिक्षकों को योगदान के लिए जिला शिक्षा कार्यालय के माध्यम से जल्द ही औपचारिक आदेश जारी होगा। बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) एस. सिद्धार्थ ने इस संबंध में सभी पदाधिकारियों को एक बैठक बुलाकर निर्देश दे दिया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ की अध्यक्षता में बुधवार को अधिकारियों की एक बैठक हुई। बैठक में वर्चुअल मोड में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी मौजूद थे। इसके पहले पिछले चार दिनों में चयनित 58 हजार 857 शिक्षकों को स्कूल आवंटित कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने स्कूल आवंटन करने संबंधी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.