मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- महिला, पुरुष और दिव्यांग के आधार पर स्कूलवार रिक्ति तैयार होगी। टीआरई-3 की पोस्टिंग को लेकर प्रक्रिया बदली गई है। विभाग की ओर से इसके लिए नया पोर्टल बनाया गया है। सोमवार से इस तर्ज पर रिक्ति बनाने की शुरूआत कर दी गई है। मुजफ्फरपुर समेत सभी जिलों को स्कूलों में महिला, दिव्यांग, पुरुष शिक्षकों की जरूरत अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। संबंधित स्कूल में कितने पुरुष व कितने महिला शिक्षक हैं और संबंधित जिले को इन स्कूल में कितनी महिला और पुरुष शिक्षक अभी चाहिए, इसकी रिक्ति के साथ जिला अपलोड करेगा। अबतक केवल स्कूलवार ही रिक्ति तैयार होती थी। इसमें केवल दिया जाता था कि संबंधित स्कूल में तीन या चार रिक्त पद हैं। इसमें पुरुष, महिला, दिव्यांग का वर्गीकरण नहीं होता था। टीआरई-3 में महिला और दिव्यांग को पास के स्कूल में पदस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.