वरीय संवाददाता, फरवरी 19 -- बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के दौरान BPSC की छवि धूमिल करने के आरोप में अभ्यर्थियों पर बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने अरवल जिला के करपी निवासी अरविंद कुमार को आजीवन बीपीएससी की परीक्षा से प्रतिबंधित कर दिया है। उस पर परीक्षा में कदाचार का आरोप लगा है। इसके अलावा 12 अन्य अभ्यर्थियों पर भी तीन साल का बैन लगाया गया है। आयोग की ओर से मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी कर इस संबंध में जानकारी दी गई। BPSC के अनुसार परीक्षा के दौरान प्रश्न-पत्र एवं उत्तर पत्रक को कक्ष से बाहर ले जाने और लहराने के साथ परीक्षा को बाधित करने, अफवाह फैलाने के साथ ही आयोग की छवि धूमिल करने के मामले में 11 अभ्यर्थियों को 12 दिसंबर 2027 तक की तमाम परीक्षाओं से प्रतिबंधित कर दिया गया है। ये 11 अभ्यर्थी तीन वर्षों तक परीक्षा में शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.