प्रधान संवाददाता, मई 22 -- रिश्ता तय हुआ तब लड़का प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। लड़के के बीपीएससी की परीक्षा पास कर सरकारी शिक्षक बनते ही वर पक्ष के तेवर बदल गए दहेज की मांग कई गुना बढ़ा दी गई। इससे परेशान वधु पक्ष अब सीधे शिक्षा विभाग तक शिकायत कर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। विभाग के पास विभिन्न जिलों से ऐसे शिकायती आवेदन पहुंच रहे हैं। मुजफ्फरपुर में बुधवार को एक पीड़ित वधु पक्ष जिला शिक्षा कार्यालय पहुंच गया। समस्तीपुर निवासी वधु पक्ष ने विभाग के अधिकारियों से मिलकर बताया कि शादी तय हुई तब लड़का निजी कंपनी में काम करता था। उस समय जो बात तय हुई थी, वह हमने पूरा कर दिया है। इस बीच लड़के की शिक्षक की नौकरी लग गई। इसके चार महीने तक उन्हें आश्वस्त किया जाता रहा। बाद में मांग बढ़ा दी। इसमें असमर्थता जताने पर अब वर पक्ष शादी से इनकार कर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.