नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर की धूम फिल्म जारी है। फिल्म को रिलीज हुए 25 दिनों से ज्यादा हो गए हैं। लेकिन कमाई के मामले में कमी नहीं है। धुरंधर ने हाल में रिलीज हुई सभी फिल्मों को पिछले छोड़ते हुए करीब 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं धुरंधर के तूफान के आगे कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी आगे ही नहीं बढ़ पा रही है। करन जौहर ने इस फिल्म पर करोड़ों पैसे लगाए थे, लेकिन धुरंधर की वजह से घाटा हो रहा है। डूब गए करन जौहर के पैसे करन जौहर ने कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे को लेकर फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी बनाई है। इस फिल्म पर करन ने 90 से 150 करोड़ तक खर्च किए थे। फिल्म क्रिसमस पर रिलीज हुई है। लेकिन इस फिल्म को किसी भी त्योहार, वीकेंड का फायदा नहीं मि...