नई दिल्ली, फरवरी 5 -- सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा दूसरे हफ्ते भी बरकरार है, वहीं रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। आज 'बॉर्डर 2' का 14वां दिन है और यह फिल्म जल्द ही 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा छूने वाली है। दूसरी ओर 'मर्दानी 3' का आज पहला हफ्ता पूरा हो रहा है, लेकिन फिल्म की रफ्तार काफी सुस्त है।'बॉर्डर 2' ने अब तक कितनी कमाई की है? अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी 'बॉर्डर 2' ने 13वें दिन (बुधवार) करीब 4 करोड़ का कलेक्शन किया। आज 14वें दिन की शुरुआती रिपोर्ट बताती है कि फिल्म अपनी पकड़ बनाए हुए है। ओपनिंग डे कलेक्शन: 'बॉर्डर 2' ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये की कमाई की थी। पहले हफ्ते कितना कमाया था?: पहले सात दिनों में फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 224.25 करोड़ की कमाई की थी। 13 दिनों का कुल कलेक्शन: 290.75 करो...