नई दिल्ली, फरवरी 16 -- Border 2 Box Office Collection Day 24: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर फैंस के बीच काफी बजा हुआ है। इस मूवी ने डे वन से ही काफी शानदार कमाई की। 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ऐसे में फिल्म को गणतंत्र दिवस के मौका का पूरा फायदा मिला।। सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर 2'का सीक्वल है। जहां, बीते दिनों इसकी कमाई में गिरावट नजर आई थी। वहीं, रविवार को इसने फिर से बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार पकड़ी। तो चलिए देखते हैं इसने अब तक कितनी कमाई कर ली है।रविवार को क्या रहा हाल 'बॉर्डर 2' के कलेक्शन की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। इसके बाद इसकी कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला। वहीं, अब 'बॉर्डर 2' के रविवार के कलेक्शन सामने आ चुक...