नई दिल्ली, फरवरी 9 -- Border 2 Box Office Collection Day 17: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर दर्शकों का क्रेज लगातार बना हुआ है। इस फिल्म के रिलीज का सभी ने सालों इंतजार किया है। 'बॉर्डर 2' फिल्म साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर 2'का सीक्वल है। 'बॉर्डर 2' में सनी देओल के अलावा अहान शेट्टी, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। 'बॉर्डर 2' के गाने भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। सनी देओल की ये फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर भी गदर काट रही है। ऐसे में अब 'बॉर्डर 2' के संडे बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ चुकी है। तो चलिए देखते हैं इसने अब तक कितनी कमाई कर ली है।वीकेंड पर क्या रहा 'बॉर्डर 2' का हाल सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं। ये फिल्म डे वन से ही शानदार कमाई कर रही है। फिल्म के ग्राफ पर नजर डालें त...