नई दिल्ली, फरवरी 8 -- बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' एक बार फिर सुर्खियों में है। खबर है कि फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन की जा सकती है। जहां फैंस बड़ी बेसब्री से इस फिल्म के अप्रैल में रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के कुछ हिस्सों को दोबारा शूट किया जा रहा है और रिलीज प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए प्रक्रियाओं के चलते फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ानी पड़ रही है। खबर है कि अब शायद फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज किया जाएगा।क्यों बदलनी पड़ रही है रिलीज डेट? हालांकि फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन किए जाने की अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी मेकर्स की तरफ से जारी नहीं की गई है। लेकिन दर्शकों की निराशा को ध्यान में रखते हुए मेकर्स पिछली रिलीज डेट (17 अप्रैल) के दिन कोई न...