गया, नवम्बर 14 -- Bodh Gaya Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में गया जिले की बोधगया सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना हो रही है। बोधगया सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मौजूदा विधायक कुमार सर्वजीत पीछे चल रहे हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के श्यामदेव पासवान आगे चल रहे हैं। बोधगया सीट पर राजद के कुमार सर्वजीत 2015 और 2020 में लगातार दो बार जीत हासिल कर चुके हैं। बोधगया सीट पर 11 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था।Bodh Gaya Assembly Seat Result LIVE UPDATES दोपहर 12:10 - Bodh Gaya Result LIVE: 18 राउंड की मतगणना के बाद बोधगया सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के श्यामदेव पासवान की बंपर बढ़त बरकरार है। वे 7501 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें कुल 56196 वोट मिले हैं। RJD के कुमार सर्वजीत 65334 वोटों के साथ पीछे। स...