नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में एक मुस्लिम चेहरा भी शामिल है। इससे पहले भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के लिए जो राज्यसभा चुनाव की लिस्ट जारी की थी उसमें भी एक मुस्लिम कैंडिडेट को मैदान में उतारा है। आज भाजपा ने चार राज्यों की पांच सीटों पर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने जम्मू-कश्मीक के बडगाम सीट से आगा सैयद मोहसिन को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, नगरोटा से देवयानी राणा भाजपा उम्मीदवार घोषित हुई हैं। भाजपा ने झारखंड की घाटशिला (एसटी) सुरक्षित सीट से उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है। यहां से बाबूलाल सोरेन को उपचुनाव के लिए मैदान में उतारा है। भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.