गोरखपुर, फरवरी 7 -- गोरखपुर के एनेक्सी भवन सभागार में शनिवार को भाजपा सोशल मीडिया विभाग द्वारा इंफ्लुएंसर मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बी एल वर्मा ने बजट 2026-27 की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किया गया यह बजट देश के 140 करोड़ लोगों के सपनों को पूरा करने वाला और जनकल्याणकारी है। मंत्री ने जोर देकर कहा कि आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है और यह बजट आर्थिक मजबूती के साथ-साथ सामाजिक सुधारों को नई दिशा देने वाला साबित होगा। बीएल वर्मा ने गिनाई बजट की खूबियां वर्मा ने बताया कि इस बजट के केंद्र में गरीब, किसान, युवा और महिलाएं हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर ही सभी योजनाएं तैयार की गई हैं। कार्यक्रम क...