नई दिल्ली, मार्च 24 -- दिल्ली के पटपड़गंज से बीजेपी विधायक रविंदर सिंह नेगी ने राष्ट्रीय राजधानी में मीट की दुकानों को लेकर बड़ी मांग कर दी है। कहा कि इस मुद्दे पर वह जिला मजिस्ट्रेट और दिल्ली नगर निगम आयुक्त को चिट्ठी लिखेंगे। भाजपा विधायक रविंदर सिंह नेगी ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में आगामी नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भले ही यह निर्देश पूरी दिल्ली में लागू न हो, लेकिन वह अपने पटपड़गंज निर्वाचन क्षेत्र में दुकानें बंद रखने का प्रयास करेंगे। नेगी ने निगम पार्षद के रूप में अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उस दौरान भी उन्होंने यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने पीटीआई से कहा कि तब भी मैंने मांग की थी कि कम से कम मंदिरों के पास की दुकानें मंगलवार और नवरात्रि के दौरान बंद रहनी चाहिए। मेरे अनुरोध के...