नई दिल्ली, जून 30 -- तेलंगाना में एन. रामचंद्र राव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। आज शाम तक या फिर कल सुबह यानी 1 जुलाई को इसका ऐलान हो सकता है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार अकेले एन. रामचंद्र राव ने ही प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। भाजपा ने रविवार को ही प्रदेश अध्यक्ष चुनने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। अब सोमवार को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद 4 से 5 तक नामांकन वापसी का समय रहेगा। इसके बाद बचे हुए उम्मीदवारों के बीच चुनाव होगा और नए अध्यक्ष का ऐलान हो जाएगा। अब तक मिली जानकारी के अनुसार जब अकेले रामचंद्र राव ने ही नामांकन किया है तो फिर उनका अध्यक्ष चुना जाना भी तय माना जा रहा है। रामचंद्र राव ब्राह्मण समुदाय से आते हैं और आरएसएस के पुराने स्वयंसेवक रहे हैं। पेशे से वकील एन. रामचंद्र राव ने ...