रांची, अक्टूबर 4 -- भाजपा ने राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में आदित्य साहू का स्वागत करते हुए कहा कि साहू बूथ स्तर से इस मुकाम तक पहुंचे हैं। लंबा राजनीतिक अनुभव है, संसदीय कार्यों का भी अनुभव एक सांसद के रूप में है। इनके अनुभव और कार्यक्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा। राज्य में पार्टी और मजबूत होगी। भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर आदित्य साहू के नाम की घोषणा के बाद राज्य के भाजपा नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चंपई सोरेन, मधु कोड़ा, तत्कालीन कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, यदुनाथ पाण्डेय, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, अभय...