संवाददाता, जनवरी 27 -- यूपी के मऊ में यौन उत्पीड़न के मामले में धमकी देने पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन भाजपा नेताओं के खिलाफ सरायलखंसी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच में जुटी हुई है। जबकि इसी मामले में तीन दिन पूर्व मुख्य आरोपी डूडा के संविदा कर्मचारी की गिरफ्तारी हो चुकी है। भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले की रहने वाली युवती के साथ डूडा के संविदा कर्मचारी द्वारा शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न के मामले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष समेत तीन भाजपा नेताओं द्वारा समझौते के लिए धमकी दी जा रही थी। एक दिन पूर्व सोशल मीडिया पर धमकी देने का वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई थी। पीड़िता की तरफ से भाजप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.