नई दिल्ली, जनवरी 28 -- लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भाजपा को पिछले साल के मुकाबले 87 परसेंट अधिक चंदा मिला है। यह रकम 3,967.14 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू गई है। हालांकि चुनावी बॉण्ड के मामले में भाजपा को झटका लगा है और इससे मिलने वाला चंदा घटकर आधा रह गया है। यह जानकारी 2023-24 की भाजपा की सालाना ऑडिट रिपोर्ट से मिली है। चुनाव आयोग ने सोमवार को यह रिपोर्ट प्रकाशित की। वहीं, कांग्रेस ने भी चंदे के मामले में अच्छी खासी छलांग लगाई है। कांग्रेस को 2022-23 की तुलना में 320 फीसदी अधिक चंदा मिला है। चुनावी बॉण्ड के मामले में भी कांग्रेस फायदे में है। स्वैच्छिक योगदान में भी इजाफाइसके मुताबिक सत्तारूढ़ दल को मिले स्वैच्छिक योगदान में भी जबर्दस्त इजाफा हुआ है। यह साल 2022-2023 में मिले 2,120.06 करोड़ रुपए से बढ़कर 2023-2024 में 3,967.14 करोड़ रुपए हो ग...